फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cold wind chill people

सर्द हवा से ठिठुरे लोग

Sat, 18 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
cold wind chill people
बागपत। सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी है। लोग घरों में दुबके रहे। सुबह और शाम को बाजारों में लोगों की भीड़ कम रही। दोपहर में धूप निकलने पर बाजारों में रौनक लौटी, मगर शाम होते-होते गायब हो गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम पारा छह डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर, सर्दी से बचाव के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को सर्द हवा ने लोगों को घरों मे दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह और शाम को नगर के मुख्य मार्गों कोर्ट रोड, यमुना रोड, बड़ौत रोड के अलावा बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। दिन चढ़ने के बाद धूप खिली तो बाजारों में भी चहल-पहल बढ़नी शुरू हुई। शाम होते-होते बाजारों ने लोगों की भीड़ गायब होने लगी। शाम ढलते ही मुख्य बाजार गांधी बाजार, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार में दुकानदार लोगों की बांट जोहते नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए नगर पालिका की ओर से होलिका चौक, सिसाना रोड, ईदगाह, कोर्ट रोड, बड़ौत रोड सहित कई स्थानों पर अलाव जलाया गया। दोपहर में घूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी के बावजूद नहीं जले अलाव
फोटो नंबर 18केएआर 4
खेकड़ा। इस कड़ाके की ठंड के बावजूद पालिका प्रशासन ने नगर में अलाव जलाने शुरू नहीं किए हैं। इससे जरूरतमंदों को कड़ाके की सर्दी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि आदेश मिलते ही अलाव जलाने शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे गिरा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर 18 6
17 दिसंबर 18 6
16 दिसंबर 19 8
15 दिसंबर 21 8
14 दिसंबर 21 8
13 दिसंबर 21 8
12 दिसंबर 21 8
11 दिसंबर 22 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed