फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cold wave lasted the whole day, Sun God was not seen

Baghpat News: दिन भर चली शीतलहर, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन

Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cold wave lasted the whole day, Sun God was not seen
बागपत। यहां शीतलहर से मंगलवार को दिन भर लोग कांपते रहे। दिन में बादलों के छाए रहने से सूरज नहीं निकला, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा।
विज्ञापन

पाला और शीतलहर के कारण लोगों की दिन भर कंपकपी छूटी रही। मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से लोगों का बुरा हाल रहा। सर्दी अधिक होने के कारण घर में भी चैन नहीं मिला। शीतलहर चलने से लोग ठंड से कांपते रहे। सुबह और शाम को लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। ठंड के चलते बाजारों की चहल-पहल कम रही। दोपहर में बाजारों में भीड़ बढ़ने से रौनक बढ़ी, मगर शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। उधर चिकित्सकों ने भी लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है। चिकित्सक लोगों को सर्दी में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने और थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed