{"_id":"65bd52715f19641131042ddc","slug":"cold-and-discomfort-increased-due-to-fog-temperature-dropped-by-three-degrees-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-109523-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोहरे से ठंड व परेशानी बढ़ी, तीन डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोहरे से ठंड व परेशानी बढ़ी, तीन डिग्री गिरा तापमान
Sat, 03 Feb 2024 02:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत में सर्द हवा के बीच कॉलेज से आती छात्राएं। संवाद
बागपत। यहां बारिश के बाद शुक्रवार सुबह को कोहरा छाया रहा। जहां कोहरे के कारण सुबह को हाईवे व ईपीई पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं बारिश के बाद तापमान भी तीन डिग्री तक कम हो गया। दोपहर को धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड दोबारा बढ़ गई।
यहां बुधवार से बृहस्पतिवार सुबह तक बारिश होती रही, जिससे ठंड बढ़ गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को मौसम साफ हो गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह को यहां कोहरा छा गया। इससे तापमान में कमी आ गई और बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से शुक्रवार को आठ डिग्री पर पहुंच गया। वहीं कोहरे के कारण रविवार सुबह को हाईवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार काफी कम रही तो ट्रेन भी अपने नियमित समय से देरी पर पहुंची। यहां दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की, मगर शाम को दोबारा सर्दी बढ़ गई। यहां अभी कोहरा पड़ने की बात कही जा रही है। कोहरे के कारण बुजुर्गों व बच्चों के लिए ज्यादा परेशानी बढ़ रही है। इसलिए ही चिकित्सक सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत के अनुसार सर्दी से बचाव के लिए एतिहयात बरतें और ठंडी चीजों का सेवन न करें, गुनगुना पानी पीते रहें।