फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coil and cash looted from the ears of old age in broad daylight

दिनदहाड़े वृद्धा के कानों से कुंडल और नगदी लूटी

Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Coil and cash looted from the ears of old age in broad daylight
बड़ौत। बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को नगरपालिका परिषद गेट के पास एक वृद्ध महिला के कानों के कुंडल और नगदी लूटी ली। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पठानकोट मोहल्ला निवासी वृद्ध महिला हाजरा पत्नी खुर्शेद अली मंगलवार को बाजार में सामान खरीदने आई थी। लौटते वक्त नगर पालिका परिषद के गेट के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और कानों के कुंडल व ढाई हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इस संबंध में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed