SP प्रत्याशी पर मुकदमा: ईद की बधाई देकर वोट मांगना पड़ा महंगा, 40 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज, ये था मामला
Baghpat News : बागपत में सपा प्रत्याशी समेत तीन और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा प्रत्याशी को ईद की बधाई देकर वोट मांगना भारी पड़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में ईद की बधाई देकर वोट मांगने के मामले में सपा-गठबंधन प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा समेत तीन व 40 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बृहस्पतिवार को ईद पर्व पर फूंसवाली मस्जिद में नमाज पढ़कर बाहर आ रहे लोगों को सपा-गठबंधन उम्मीदवार पंडित अमरपाल शर्मा बधाई दे रहे थे और उनसे वोट भी मांग रहे थे। इसी दौरान वहां एएसपी एनपी सिंह और सीओ सवि रत्न गौतम पहुंच गए।
एएसपी ने सपा प्रत्याशी को धार्मिक स्थल पर प्रचार करने व वोट मांगने से रोका और गले से पार्टी का पटका उतारने के लिए कहा। दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई। उसके बाद सपा उम्मीदवार ने गले से पटका उतार दिया था।
यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई
इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा, संस्कार पुत्र ललित गाजियाबाद व राजीव पुत्र रामपाल निवासी सरूरपुर समेत 40 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो