फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cm yogi warn pakistan

15 मिनट का भाषण, राम-राम से शुरुआत, पाकिस्तान को चेतावनी पर अंत

Mon, 04 Nov 2019 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
cm yogi warn pakistan
रमाला मिल में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : BAGHPAT
15 मिनट का भाषण, राम-राम से शुरुआत, पाकिस्तान को चेतावनी पर अंत
विज्ञापन

रमाला। चीनी मिल के विस्तारीकरण समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 मिनट का भाषण दिया। भाषण के केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और सूबे के गन्ना किसान ही रहे। उन्होंने कहा कि 30 साल से चली जा रही रमाला क्षेत्र की मांग को पूरी कर उन्होंने अगले 30 साल तक समस्या का समाधान करा दिया है। सीएम ने विस्तारीकरण का श्रेय गन्ना मंत्री सुरेश राणा को दिया।
सीएम ने किसानों के सामने मंच पर राम-राम से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने ही रमाला में चीनी मिल लगवाई थी। गन्ना क्षेत्र बढ़ा तो पिछले 30 साल से किसान मिल के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा और गन्ना विभाग की मेहनत का नतीजा है कि निर्धारित समय सीमा में किसानों को तोहफा दिया जा सका। जबकि सपा और बसपा की सरकार ने किसानों की इस मांग को अनसुना कर दिया था। कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। खेती में लागत कम होगी और उपज के सही दाम मिलेंगे तो किसान की आय दोगुनी होगी। युवाओं और महिलाओं के समग्र विकास के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। गन्ने के अलावा पश्चिम यूपी के बड़े मुद्दों में शामिल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, गढ़ मुक्तेश्वर, सहारनपुर विवि का जिक्र किया। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने पर कांग्रेस और विपक्षी दलों को घेरा। अपराधियों को चेताते हुए सीएम ने कहा कि किसी की सुरक्षा के साथ कोई छेड़छाड़ करेगा तो वह यहां से जाने के लिए अपना स्थान ढूंढ ले। सीएम ने पाकिस्तान को चेताया कि भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो घर में घुसकर मारेंगे। अध्यक्षता गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने की और संचालन छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने किया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, विधायक डॉ. मंजू सिवाच, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेेंद्र निर्वाल, ठाकुर प्रदीप सिंह, चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईमानदारी की राजनीति से बदल रहे किसानों के दिन : सुरेश राणा
रमाला। उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा ने गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान किया है। ईमानदारी की राजनीति से सूबे के किसानों के दिन बदल रहे हैं। पहले खेतों पर जाते हुए किसान डरते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। मिलें भी चलेंगी, भुगतान भी मिलेगा। योगी सरकार में गुंडे-बदमाश या तो राज्य छोड़कर चले गये हैं या सलाखों के पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने कहा कि दिल्ली से सहारनपुर हाईवे के लिए प्रदेश सरकार ने 1600 करोड़ रुपये की गारंटी लेकर बड़ा कार्य किया है। इसी वजह से निर्माण कार्य शुरू हुआ और आज अंतिम चरण में है। बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। प्रदेश में आमजन और किसानों को बिजली भरपूर दी जा रही है। यदि राजनीति में ईमानदारी होगी तो विकास निश्चित होगा।
भाजपा सरकार ने बदल दी बागपत की सूरत : सत्यपाल सिंह
रमाला। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सीएम के प्रयासों से ही मलकपुर मिल का रुका हुआ गन्ना भुगतान कराया गया है। रमाला मिल का विस्तारीकरण भी उनका ही प्रयास है। बागपत में विकास कार्यों को गति मिली है। जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री से एथेनॉल का प्लांट लगवाने की मांग की।
डॉ. सत्यपाल कहा कि इस क्षेत्र की बड़ी योजना दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निर्माण भी उनके प्रयासों से शुरू हुआ। बावली गांव में केंद्रीय विद्यालय भी उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि सीएम ने मुझे गोरखपुर में दो बार आमंत्रित किया। उनका मुझे प्यार मिलता रहता है। बागपत चौधरी चरण सिंह व बाबा शाहमल की कर्मभूमि है। गंगा के बाद अब कृष्णा व हिंडन नदी जो काफी प्रदूषित है और उनके पास बसे गांव के लोग पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। इन दोनों नदियों को स्वच्छ कराने की मांग भी सीएम के सामने रखी।
बागपत मिल का कराया जाए दोहरीकरण : रेणू धामा
जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने जनसभा में कहा कि बागपत चीनी मिल का दोहरीकरण होना चाहिए। रमाला मिल के विस्तारीकरण से किसानों को लाभ हुआ है, इसी तरह बागपत मिल क्षेत्र के किसान भी परेशान हैं। चीनी मिल के उपसभापति वीरेंद्र राणा ने भी बागपत मिल के दोहरीकरण के लिए मांगपत्र मुख्यमंत्री को दिया।
भाजपा ने कराए विकास कार्य : सहेंद्र सिंह
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्य कराए हैं। रमाला मिल के विस्तारीकरण से किसान हित का सबसे बड़ा कार्य किया है।
इन्होंने भी रखे विचार
चीनी मिल में आयोजित जनसभा में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवई, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भी विचार रखे।
महिलाओं की भागीदारी देख खिले चेहरे
रमाला मिल परिसर में आहूत जनसभा में महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में रही। विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी के साथ ही गांवों की महिलाएं भी पहुंची थीं। महिलाओं के बॉक्स भरे हुए थे। पिछले वर्षो में राजनीतिक सभाओं में महिलाओं की संख्या बहुत कम होती थी।

डग्गामार वाहनों में करना पड़ा सफर
रमाला मिल तक जाने के लिए तमाम मार्गों पर चलने वाली बसों को अधिगृहीत किया गया था। इसके चलते बड़ौत-छपरौली, बड़ौत-बागपत व अन्य मार्गों पर बसेें नहीं चलीं। इस कारण यात्रियोें को परेशानी हुई। उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed