फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM's consent to increase the scope of Baghpat Palika

बागपत नगर पालिका का दायरा बढ़ाने के लिए सीएम की सहमति

Fri, 17 Jun 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
CM's consent to increase the scope of Baghpat Palika
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सिसाना, नयागांव व पाली गांव को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के लिए सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र सौंपा। सीएम ने सहमति जताते हुए जल्द ही अधिकारियों से इसे लेकर रिपोर्ट मंगवाने की बात कही हैं। नगर पालिका का सीमा विस्तार जल्द होने की उम्मीद है।
बागपत में वर्ष 1982 में नगर पालिका बनाई गई थी। शहर का दायरा लगातार बढ़ने के बावजूद इसका विस्तार नहीं किया गया। जिला मुख्यालय भी सिसाना व निवाड़ा गांवों के बीच बनने के बावजूद नगर पालिका की सीमा नहीं बढ़ाई गई, जबकि इसकी मांग लगातार उठती रही। अब इसका सीमा विस्तार करने के लिए सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने प्रयास शुरू कर दिए है। इस मामले में सांसद डा. सत्यपाल सिंह और उनके प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। एक पत्र सीएम को सौंपकर बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार करने की मांग रखी। सांसद के अनुसार सीएम ने सीमा विस्तार को लेकर अपनी सहमति दी है। जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट तैयार कराकर मंगवाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए भी पत्र सौंपा
सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र सौंपकर यह भी बताया कि मीतली गांव में मेडिकल कालेज की मंजूरी मिल चुकी हैं। मगर, उसका निर्माण शुरू नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक कार्य शुरू हो जाना चाहिए था। इसके बावजूद अधिकारी इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed