{"_id":"5dbf21a28ebc3e017768d418","slug":"cm-ke-liye-kadi-surakssha-rahegi-baghpat-news-mrt4517566169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रमाला मिल में निरीक्षण करते गन्ना प्रमुख सचिव एसआ
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला के विस्तारीकरण समारोह के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग हुई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट बताए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। दो हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स पहुंच गया है। एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जामएगी।
डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट बताए । मस्जिट्रेटों की भी ड्यूटी के बारे में बताया गया। छह एडिशनल एसपी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ दो-दो सीओ रहेंगे। 20 सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो हजार के लगभग पुलिस फोर्स सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेगी। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी कार्ड बांटे गए। रविवार की शाम से ही पुलिस तैनात कर दी गई है। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के बीच भी पुलिस तैनात रहेगी। बिना अनुमति के किसी को हेलीपैड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है। कार्यक्रम स्थल पर सघन चैकिंग के बाद लोगों को जाने दिया जाएगा। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यक्रम पर पुलिस की चौक चौबंद व्यवस्था रहेगी। बैरिकेडिंग करा ली गई है। शुगर मिल के अंदर होने वाले कार्यक्रम के लिए भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
--------------
पांच पार्किंग स्थल बनाए
रमाला। रमाला चीनी मिल में सीएम के कार्यक्रम में वाहनों के लिए पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी के लिए अलग पार्किंग बनाई गई है। बसों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था है। कार और छोटे वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
--------------
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्ट
रमाला। रमाला मिल में सीएम के कार्यक्रम के कारण सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कई जगह रूट डायवर्ट किया जाएगा। शामली की तरफ से आने वाले वाहनों को ककड़ीपुर चेक पोस्ट से पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर भेजा जाएगा। रमाला गेट से भी रूट डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को बड़ौत से डायवर्ट कर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भेजा जाएगा।