फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM angry over illegal recovery in the name of making EWS certificate

Baghpat News: ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर अवैध वसूली से सीएम नाराज

Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
CM angry over illegal recovery in the name of making EWS certificate
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ''बढ़ी डिमांड अवैध, वसूली का खेल शुरू'' का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उनकी नाराजगी के बाद अपर मुख्य सचिव लखनऊ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर अवैध वसूली रोकने, प्रत्येक तहसील में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने व लेखपालों के नंबर चस्पा करने के साथ-साथ शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती की घोषणा होने के बाद ही ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाणपत्रों के बनवाने वालों की संख्या बढ़ गई थी। लेखपालों ने अपने क्वार्टर में प्राइवेट युवक रख लिए थे और ईडब्लूएस प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर अवैध वसूली शुरू कर दी थी। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। 7 जनवरी को अमर उजाला ने खबर प्रमुख से प्रकाशित की थी। इसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अवैध वसूली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि अवैध वसूली तुरंत बंद हो और प्रत्येक तहसील में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ-साथ लेखपालों के नंबर चस्पा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अवैध वसूली का मामला सामने आया तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र में आने वाली कठिनाइयों को भी दूर करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed