फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clouds remained throughout the day, people shivering due to cold wave

Baghpat News: दिनभर छाए रहे बादल, शीतलहर से कांपे लोग

Fri, 30 Dec 2022 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, people shivering due to cold wave
बागपत। जिले में दिन भर बादल छाए रहे और शीतलहर चलने से लोग सर्दी से कांप उठे। सर्दी बढ़ने पर लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। सुबह बाजारों में भी कम चहल-पहल रही। सर्दी से बचाव के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलाए गए। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बादल छाने और हवा चलने से ठंड बढ़ गई। थोड़ी देर के लिए धूप निकली, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। जिसके बाद बादल आने से धूप गायब हो गई। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई। सर्दी बढ़ने से नगर के गांधी बाजार, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। लोग जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकले। दोपहर में बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई, मगर शाम होते-होते बाजारों से भीड़ गायब होनी शुरू हो गई। लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। सुबह सर्दी से बचाव के लिए कोर्ट रोड, तहसील, सिसाना रोड, होलिका चौक और नगर के बाजारों के अलावा पुराना कस्बा में कई स्थानों पर अलाव जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed