{"_id":"669e6389c5a0e9b96c0f8c85","slug":"clouds-remained-in-the-sky-humidity-increased-after-drizzle-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-115837-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आसमान में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आसमान में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ी
विज्ञापन
-लोगों का गर्मी में पसीना बहने से हुआ बुरा हाल
फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार दोपहर हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई, जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया।
यहां गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। सोमवार सुबह तेज धूप निकली और दोपहर में आसमान में घने बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे उसम बढ़ गई। उमस बढ़ने से लोगों का गर्मी से दिन भर बुरा हाल रहा। पंखे में भी लोगों का पसीना बहता रहा। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यहां मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। चिकित्सक लोगों को मौसम में हो रहे बदलाव में बीमारियों से बचाव की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान डायरिया के अलावा तेज बुखार होने की संभावना अधिक रहती है। फिजिशियन डॉ़ श्रवण कुमार ने लोगों को दूषित भोजन और फलों का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी है।
-- -