फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cloth merchant and his family attacked with knives and screwdrivers

कपड़ा व्यापारी और उसके परिवार चाकू व पेंचकस से हमला

Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchant and his family attacked with knives and screwdrivers
बड़ौत। कुछ लोगों ने बड़का रोड निवासी कपड़ा व्यापारी और उसकेेे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। चाकू व पेंचकस से हमला कर कपड़ा व्यापारी, उसकी पत्नी, बेटी व दो बेटे को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी इरफान ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने परिजनों के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जमशेद पुत्र अकबर, पप्पू पुत्र अकबर, आमिर पुत्र जमशेद, साहिल पुत्र जमशेद, साहिब पुत्र पप्पू, सुहेब पुत्र सत्तार, सत्तार पुत्र अकबर निवासी 20 फुटा रोड पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में घुस गए और पेंचकस, चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके बेटे दानिश व आमिर के सिर व हाथ की हड्डी टूट गई। उसकी पत्नी नूरनिशा व बेटी साजिया के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि पुलिस को इसकी सूचना दी गयी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में इरफान ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जमशेद, पप्पू, आमिर, साहिल, साहिब, सुहेब और सत्तार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed