मौलवी किशोरी को ले गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी की मांग की है। सोमवार को कोतवाली में किशोरी के परिजनों ने बताया क्षेत्र के एक गांव में दो साल से धार्मिक गुरु 20-25 छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहा था। इसी बीच एक किशोरी को मौलवी ने अपने प्रेम जा में फंसा लिया। सोमवार को सुबह किशोरी धार्मिक स्थल में गई तो उसके बाद घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो धार्मिक स्थल से धर्म गुरू भी गायब मिला। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
हाइवे पर महिलाओं से छेड़छाड़
खेकड़ा। दिल्ली से एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची महिलाओं ने मनचलों ने दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर एक्सप्रेस-वे के पास छेड़छाड़ की। महिलाओं की कार के पीछे मनचले अपनी कार दौड़ाने लगे। पीड़ित परिवार ने बागपत कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन मनचलों का सुराग नहीं लगा।
दिल्ली से एक परिवार की सात सदस्य बागपत में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। गाड़ी में इस परिवार की पांच महिलाएं भी सवार थी। एक्सप्रेस वे के पास खेकड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर खड़े चार मनचलों ने परिवार की गाड़ी के पीछे अपनी कार लगा दी। कई किमी तक युवक इस परिवार का पीछा करते रहे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि किसी तरह वह बागपत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने भी मनचलों की तलाश कराई, लेकिन उनके विषय में जानकारी नहीं मिल सकी। बागपत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि मामला खेकड़ा क्षेत्र का है, लेकिन इस बाबत किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की है।