फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cleanliness, medicine and strict battle will win

सफाई, दवाई और कड़ाई से जीतेंगे लड़ाई

Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness, medicine and strict battle will win
दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का मूल मंत्र अपनाएं
विज्ञापन

डीएम ने जारी की कोरोना गाइडलाइन की ऑडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी किया है। इसमें डीएम ने कहा कि सफाई, दवाई और कड़ाई से जीतेंगे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई का संदेश दिया है। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का मूल मंत्र अपनाने की अपील की।

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर एक और जहां प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अलर्ट हो गए। वहीं, लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने से परहेज कर रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव ने सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी किया है। इसमें डीएम ने लोगों से सफाई व दवाई के साथ नियमों का कड़ाई से पालन करने और दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का मूल मंत्र अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण कराने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 0121-2220027 जारी किया है। उन्होंने जिले के लोगों से कहा कि कोई भी समस्या या लक्षण दिखाई देने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed