{"_id":"5f2461fb8ebc3e418c38ac3c","slug":"cleanliness-drive-from-city-to-countryside-baghpat-news-mrt493927080","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर से देहात तक चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर से देहात तक चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
त्योहारों की तैयारियों में जुटी नगर पालिका
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। ईद व रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए शुक्रवार को नगर से देहात तक सफाई अभियान चलाया गया। त्योहार पर सफाई कर्मियों को साफ-सफाई करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए। नगर पालिका ईओ ललित कुमार ने नगर का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
ईद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए शुक्रवार को नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर के पुराना कस्बा, केतीपुरा मोहल्ला, मुगलपुरा में ईओ ललित कुमार ने निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को त्योहार पर सफाई व्यवस्था के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि शुक्रवार को नगर में विशेष अभियान चलाया गया। उधर, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने के निर्देश पर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को त्योहार पर सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। ईओ संजय कुमार गुप्ता व लिपिक अंकित शर्मा ने कर्मचारियों को विशेष सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।