फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cleaned Yamuna Ghat on the birth anniversary of Iron Man

लौह पुरूष वल्लभभाई पटेल की जयंती पर यमुना घाट पर सफाई अभियान चलाया

Tue, 01 Nov 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cleaned Yamuna Ghat on the birth anniversary of Iron Man
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शपथ लेते छात्र-छात्र? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। डीएम राजकमल यादव ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों का माल्यार्पण कर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्टाफ को एकता की शपथ दिलाई।
लौह पुरुष की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की ओर से नगर के राष्ट्र वंदना चौक से पक्का घाट तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम राजकमल यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। केंद्र के युवाओं और कॉलेज की छात्राओं ने नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया। वहीं, लोगों को नदियों व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजकमल यादव ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कलक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और लोगों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयत्न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, डॉ प्रीति शर्मा, अंतरिक्ष कुमार, जसविंद्र मौजूद रहे। उधर, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, एसीएमओ डॉ. मुरली मनोहर भदौरिया, स्टेनो सुरेश कुमार, जिला अस्पताल प्रबंधक चैतन्य ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उधर, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह ने स्टाफ को राष्ट्रीय अखंडता व एकता की शपथ दिलाई।
लौह पुरूष को जयंती पर नमन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर की पंचशील कालोनी में प्रबुद्ध वर्ग की ओर से पटेल की जयंती मनाई गई। मेरठ डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व प्रबंधक महेन्द्र सिंह धामा, मंडी समित खेकडा के सचिव जयप्रकाश धामा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक देवेन्द्र आर्य, यशवीर सिंह कुशवाहा, धीरज बंसल, ब्रह्म कुमार शर्मा, कृष्णवीर त्यागी, जयप्रकाश पंवार, रोहित धामा मौजूद रहे।
उधर, गुर्जर महासभा की ओर से गुर्जर भवन में महासभा के पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष करतार पहलवान, चौधरी कृष्णपाल सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, ज्ञानी प्रधान, प्रमोद धामा, महेंद्र धामा, देंवेंद्र व योगेश मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित की
बागपत। रालोद कार्यालय पर सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इसमें राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना और डॉ. ओमवीर ढाका ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, अमित जैन, कोशेंद्र, अजहर, कंवरपाल हुड्डा, कलीम अहमद, अकरम पठान मौजूद रहे। उधर, बली गांव में सरदार पटेल की जयंती पर सरदार पटेल सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुर्जर ने बच्चों को पुस्तक और खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर सौरभ, केशव, नितिन, मोहित, निखिल व देवधर मौजूद रहे।

डीएम ने की सफाई, आप रखिए स्वच्छता का ध्यान:बागपत के पक्काघाट पर अधिकारी व छात्र-छात्राओं के साथ सफ?

डीएम ने की सफाई, आप रखिए स्वच्छता का ध्यान:बागपत के पक्काघाट पर अधिकारी व छात्र-छात्राओं के साथ सफ?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed