{"_id":"6788073a8477607ac50f48be","slug":"clean-the-canals-and-release-water-on-time-jasbir-solanki-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124976-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की सफाई कराकर समय से छोड़ें पानी: जसबीर सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की सफाई कराकर समय से छोड़ें पानी: जसबीर सोलंकी
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में बुधवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक हुई। उपाध्यक्ष जसबीर सोलंकी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों काे नहरों की सफाई कराकर समय से पानी छोड़ने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में कई नहर ऐसी हैं, जिसमें अभी तक पानी नहीं आया है। ऐसे में किसान खेतों की सिंचाई समय से नहीं कर पाते हैं। कई गांव के किसान नहरों के पानी पर निर्भर रहते हैं। वहां कई किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी सिर्फ फाइलों में नहरों की सफाई करते हैं और धरातल पर कुछ नहीं मिलता। उपाध्यक्ष जसबीर सोलंकी ने विभाग के अधिकारियों को जिले की नहरों का निरीक्षण करने के बाद उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद एक माह के अंदर पानी छोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल पाइप लाइन बिछाने के दौरान गांवों में जगह-जगह उखाड़े गए मार्गों को सही कराने के भी निर्देश दिए। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।