{"_id":"61155dc18ebc3e78e32907da","slug":"classes-from-ninth-to-12th-will-start-from-16-baghpat-news-mrt5514313133","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में 16 अगस्त से शुरु होगी नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में 16 अगस्त से शुरु होगी नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं
विज्ञापन
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए दिशा-निर्देश
- अभिभावक व छात्रों ने विद्यालय खुलने पर जताई सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने 15 अगस्त को विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनाने और 16 अगस्त से कक्षा नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का दो पालियों में संचालन करने के निर्देश दिए है। शासन के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का संचालन शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 50 फीसदी छात्रों को प्रथम और 50 फीसदी छात्रों को दूसरी पाली में विद्यालय बुलाने के निर्देश दिए है।
विद्यालय का संचालन शुरू होने से पूर्व विद्यालयों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने और छात्र-छात्राओं को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए है। विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होने पर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं ने अपनी सहमति दी हैं। अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन शिक्षण से शत-प्रतिशत छात्रों का शिक्षण नहीं हो पा रहा था। विद्यालयों का संचालन शुरू होने से छात्रों को शिक्षण का मौका मिलेगा।
--------------
शत प्रतिशत छात्रों को मिलेगा शिक्षण का मौका
- अभिभावक संतोष शर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यालयों का संचालन शुरू होने से शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
- अभिभावक इस्लाम मिर्जा का कहना है कि मोबाइल व नेटवर्क के अभाव में बच्चों का शिक्षण प्रभावित हो रहा था। बच्चों के भविष्य के लिए शासन की अच्छी पहल है। शासन को पूर्व में ही विद्यालयों का संचालन शुरू कर देना चाहिए था।
- नौवीं की छात्रा कोमल का कहना है कि विद्यालय व कोचिंग सेंटर बंद होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यालयों का संचालन शुरू होने से छात्रों का फायदा मिलेगा।
- 11वीं के छात्र अनस का कहना है कि विद्यालय बंद होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्कूलों का संचालन शुरू होने से छात्रों को फायदा मिलेगा।
सभी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यालयों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रवींद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक।