{"_id":"601c2fa68ebc3e271272d2d2","slug":"clashes-over-demand-to-replace-two-booths-in-luhari-village-baraut-news-mrt52369253","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारी गांव में दो बूथों को बदलने की मांग पर तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुहारी गांव में दो बूथों को बदलने की मांग पर तनातनी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से लेकर मंडलायुक्त तक भेजा गया पत्र, प्रशासन ने कराई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पंचायत चुनाव 2021 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। लुहारी गांव में तो बूथों को बदलवाने को लेकर दो पक्षों में तनातनी की स्थिति है। इसकी शिकायतें मुख्यमंत्री, निर्वाचन आयुक्त लखनऊ सहित अन्य अफसरों तक पहुंच रही हैं।
गांव के बूथ नंबर तीन और 11 से जुड़ेे दर्जनों मतदाताओं ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव लखनऊ, निर्वाचन आयुक्त लखनऊ, सचिव पंचायत राज विभाग व मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि गांव में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें 15 बूथ हैं। पिछले 50 सालों से शांतिपूर्ण ढंग से सभी बूथों पर मतदान होता आया है। इसके बावजूद गांव में प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी के पक्ष के लोग बूथ नंबर तीन और 11 को बदलवाने के लिए प्रशासन से झूठी शिकायत कर रहे हैं। यदि इन दोनों बूथों को बदला गया, तो निर्वाचन बूथ स्थापना नियमावली का उल्लंघन होगा, साथ ही दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि बूथ बदलने को लेकर लगातार शासन व प्रशासन को शिकायती की जा रही है। एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को जांच के लिए भेजा था। प्रशासन को सही स्थित से अवगत कराया जा चुका है। पत्र भेजने वालों में यशवीर सिंह, सत्येन्द्र, अनुज, तरुण, सतपाल, राजपाल, भीम, कर्ण, नरेश, तेजपाल, ओमप्रकाश, सूर्या, रमेश आदि शामिल हैं।