{"_id":"618812bc78b047559478ec52","slug":"clashes-between-two-sides-in-nibali-five-injured-baghpat-news-mrt563836176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबाली में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबाली में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम निबाली में शनिवार रात को दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की, जिसमें पुलिस ने जांच करने के साथ ही एक युवक को हिरासत में लिया।
निबाली गांव के एक पक्ष के युवक प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार रात उसका चचेरा भाई नितिन गांव में मदन की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकानदार मदन ने सामान देने से इनकार कर बदसलूकी की। नितिन के विरोध करने पर कहासुनी हुई तो वह पहुंचकर बचाव करने लगेे। इस पर दुकानदार ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिसमें वे दोनों घायल हुए।
वहीं, दूसरे पक्ष के मिंटू का कहना है कि भाई मदन ने उधार सिगरेट देने से मना किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उसके भाई के बचाव में आए पड़ोस के दो अन्य युवक अखिल व मनीष के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट की हत्या के मामले में एक ओर जेल भेजा
बागपत। बली में बीती पांच अक्तूबर की रात फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। उनके भाई ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में तीन आरोपी अरुण उर्फ चना, भोला व पवन निवासीगण बली को बागपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि पंकज निवासी बली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी अमन ने बागपत की अदालत में सरेंडर किया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि राहुल निवासी गेझा जिला मेरठ अपने पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर मेरठ की कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद