{"_id":"66f9be2549a7f155b40ad4b4","slug":"clashes-between-two-parties-in-tanda-weapons-were-used-even-in-front-of-police-baghpat-news-c-28-1-bag1001-119130-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टांडा में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस के सामने भी चलते रहे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टांडा में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस के सामने भी चलते रहे हथियार
Mon, 30 Sep 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। टांडा गांव में बुलेट बाइक से पटाखों की आवाज निकालने पर विवाद हो गया। जहां दो पक्षों में संघर्ष हुआ और पुलिस के सामने भी हथियार चलते रहे। संघर्ष में दोनों पक्षों के चार घायल हो गए। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाने में दी तहरीर में एसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम टांडा गांव में अकरम, जिशान, सलीम समेत अन्य लोग गाड़ी से भैंस नीचे उतार रहे थे। तभी गांव का ही रिहान बुलेट बाइक लेकर वहां आया और पटाखे की आवाज निकालने लगा। इससे भैंस बिदक गई और सड़क पर भाग गई। इससे सड़क पर भगदड़ का मच गई। भैंस उतारने वाले अकरम और सलीम ने रिहान को पटाखे फोड़ने से मना किया, लेकिन रिहान नहीं माना।
इसके बाद पटाखे फोड़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आपस में मारपीट करने लगे। तभी वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष लड़ते रहे। तभी आसपास खड़े लाेग भी झगड़ा करने वालों को उकसा रहे थे। सड़क पर झगड़ा होने से कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में जाकर छिप गए और आवागमन भी बंद हो गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि एक पक्ष के अकरम, जिशान, सलीम, असलम, शमीम, यामीन, नदीम और दूसरे पक्ष के साहिर, सुऐब, रिहान, फिरोज, तालिब, सारव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें आरोपी सुहेब, साहिर, अकरम, सलीम और जिशान को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
एक बाइक भी तोड़ी
एसआई उदयवीर ने बताया कि झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को जान से मारने और भुगत लेने की धमकी देते रहे। तभी लाठी डंडों से हमला कर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।