फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clashes between two parties in a village in Baghpat district and police registered case against 39 peoples

बागपत: गांव में भिड़े दो पक्ष, छह लोग हुए घायल, 39 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Oct 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Oct 2022 08:21 PM IST
सार

एक गांव में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव में छह-सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Clashes between two parties in a village in Baghpat district and police registered case against 39 peoples
घायल हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में अमीनगर सराय के नंगला पोइस गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के छह-सात लोग घायल हो गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 नामजद समेत 39 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नंगला पोइस गांव में शुक्रवार रात इंद्रपाल पक्ष का दूसरे लोगों के साथ झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने पर छह-सात लोग घायल हो गए। जिसकी जानकारी होने पर एसआई रजत कुमार पुलिस टीम के साथ नंगला पोइस गांव पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।  
विज्ञापन


एसआई रजत कुमार ने बताया कि पुलिस बल को बुलाकर भीड़ पर काबू पाया गया। जिसमें एसआई की तहरीर पर थाने में दोनों पक्षों के 24 नामजद समेत 39 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

उधर, सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में दीपक, उज्जवल व उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसबल तैनात किया गया। 

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
नंगला पोइस गांव में पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग करने के मामले में एक पक्ष के इंद्रपाल, ऋषिपाल, भूरे, श्रवण, विकास उर्फ विक्की, बोबी, मोनू, अमित, विपुन, सुनीता व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के भूषण, मनोज, संदेश उर्फ सनी, उत्कर्ष, हर्ष, उज्जवल, दीपक, मुकेश, भूरा, श्रीकांत, राजू, सुरेश, कंवरपाल, सुरेश देवी व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed