{"_id":"607dbe748ebc3ed62e7454a1","slug":"clashes-and-firing-in-malkapur-and-luhari-villages-baraut-news-mrt5351903102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर व लुहारी गांव में झड़प, फायरिंग भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर व लुहारी गांव में झड़प, फायरिंग भी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को वोटरों को डराने व धमकाने को लेकर मलकपुर व लुहारी गांव में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। मलकपुर गांव में दबदबा बनाने के लिए एक प्रत्याशी के समर्थक ने फायरिंग की तो लुहारी गांव में वोटरों को डराने का विरोध करने पर प्रधान पद के प्रत्याशी के भाई के साथ हाथापाई हुई। दोनों ही जगह पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। एसडीएम व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की हिदायत दी। उधर, गुराना गांव में भी सुबह व दोपहर के समय दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ।
मलकपुर गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक और एजेंट वोटरों को डराकर व धमकाकर अपने पक्ष मेें वोट डलवाने को लेकर झड़प हो गई। लाठी-डंडे भी चले। आरोप है कि एक प्रधान पद के प्रत्याशी ने दबदबा बनाने के लिए फायरिंग भी की। इससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठियां फटकारी। कई लोगों को हिरासत में भी लिया।
उधर, लुहारी गांव में वोटरों को धमकाने का विरोध करने पर प्रधान पद के प्रत्याशी के भाई के साथ जमकर हाथापाई की गई। वह जान बचा कर एक मकान में घुस गया। आरोपियों ने मकान में भी तोड़फोड़ की। इप्रधान पद का प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचा तो उसके साथ भी नोकझोंक हुई। एक पक्ष ने दबदबा बनाने हवाई फायर किया। एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। बूथ के सामने एक मकान में घुसे दर्जन भर ग्रामीणों को पुलिस ने सख्ती से खदेड़ा। इस दौरान गांव की एक बुजुर्ग महिला ने फर्जी वोट डाले जाने की शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन
इसके अलावा गुराना गांव मेें भी प्रधान पद के प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच जमकर मारपीट व गाली-गलौच हुई। सूचना पर एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए।