फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clashes and fighting at many places during voting

मतदान के दौरान कई जगह झड़प व मारपीट

Mon, 19 Apr 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Clashes and fighting at many places during voting
बागपत। पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान कई जगह झड़प और मारपीट हुई। भीड़ खदेड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई गांवों से फर्जी वोटिंग की सूचनाएं आती रही और पुलिस व अधिकारी दौड़ते रहे।
विज्ञापन

डौला गांव में मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ इक्टठा देखकर पुलिस नाराज हो गई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने एकत्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रत्याशी पति प्रदीप ठाकुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। निवाड़ा, सरूरपुर, काठा, अहेड़ा, बाघू, खट्टा प्रहलादपुर, ढिकौली, गांगनौली, बामनौली, निरपुड़ा, भड़ल आदि गांवों में पुलिस को कई बार लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed