{"_id":"5fe237898ebc3e3b590a134e","slug":"clash-over-land-dispute-in-bijwara-six-injured-including-woman-baraut-news-mrt5167782165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजवाड़ा में जमीन विवाद होने पर संघर्ष, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजवाड़ा में जमीन विवाद होने पर संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन
बिनौली। थाना बिनौली के बिजवाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में बागपत जिला अस्पताल भेजा।
बिजवाड़ा निवासी जयचंद और देशपाल के बीच पिछले कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है। कई वर्ष पहले जयचंद सैनी के लड़कों ने देशपाल सिंह के परिवार से कुछ जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद कुछ जमीन पर देशपाल के परिवार ने सैनी परिवार को काबिज नहीं होने दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बार बार संघर्ष हो रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन पहले ही इस जमीन के विवाद पर अपनी कार्रवाई पूरी कर चुका है।
मंगलवार को दोनों पक्ष खेत पर कार्य कर रहे थे, उसी दौरान जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जयचंद पक्ष से प्रीति पत्नी देवेंद्र, रविंद्र और देवेंद्र पुत्र जयचंद, दूसरे पक्ष से मान पाल, देशपाल पुत्र अमीचंद और अतुल पुत्र देशपाल हैं। घटना की सूचना पर थाना बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल बिनौली में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने एक पक्ष के देवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया। सैनी पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।