फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clash between two student groups in Baghpat against sending message to girl student on Instagram, two injured

खूनी संघर्ष: जमकर चलीं गोलियां, दो हुए घायल, छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने के विरोध में भिड़े थे दो गुट

Thu, 15 Feb 2024 05:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Feb 2024 05:40 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक स्कूल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे गए। इसके विरोध में बृस्पतिवार को दो गुटे के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। उन्हें रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Clash between two student groups in Baghpat against sending message to girl student on Instagram, two injured
दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर बृहस्पतिवार को छात्रा को मैसेज भेजने के विरोध में दो छात्र गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान गोली लगने से दो छात्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कई युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह घटना बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर नवीन मंडी के पास हुई। नगर के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र द्वारा इसी स्कूल की एक छात्रा को लगातार मैसेज किए जा रहे थे। इस संबंध में छात्रा व स्कूल में ही कक्षा 11 में पढ़ने वाले उसके भाई ने स्कूल में भी शिकायत की थी, जिसके बाद स्कूल संचालक ने छात्रा को मैसेज भेजने वाले छात्र का नाम काट दिया था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि स्कूल से नाम कटने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी छात्र ने दूसरे छात्र व उसके साथियों को समझौते के लिए नवीन मंडी के पास बुलाया। यहां दूसरे गुट के छात्रों के साथ और युवक भी आ गए। मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया। देखते ही देखते छात्रों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे मौके पर भड़गड़ मच गई। वहीं, 315 तमंचे की गोली कमर में रगड़कर लगने से कक्षा 11 का छात्र शिवम तोमर (17) पुत्र कृष्णपाल निवासी वाजिदपुर व कक्षा 10 का छात्र आशु तोमर पुत्र ओमवीर निवासी वाजिदपुर गर्दन में गोली का छर्रा लगने से वे घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि, बाद में पुलिस ने घायल छात्राें को सीएचसी पर भर्ती कराकर पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। उधर, घायल छात्रों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजन घायलों का इलाज कराने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर छात्रा को मैसेज भेजने पर दो छात्र गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। गोली के छर्रे लगने से दो छात्र घायल हुए हैं, घायलों के परिजनों ने तहरीर दी है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed