{"_id":"5f26ff3b8ebc3e9f94160a3a","slug":"clash-between-two-sides-in-roshangarh-ten-injured-including-the-woman-baghpat-news-mrt494245674","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनगढ़ में दो पक्षों के बीच संघर्ष, युवती समेत दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनगढ़ में दो पक्षों के बीच संघर्ष, युवती समेत दस घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में मामूली कहासुनी के बाद रविवार को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। संघर्ष में एक युवती सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
रोशनगढ़ गांव में शनिवार की शाम गांव का युवक गली में शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। पड़ोस में रहने वाले आरिफ ने उसका विरोध किया। आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ आरिफ के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। गांव के लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों के समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। रविवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया और लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। संघर्ष में दोनों ओर से एक युवती सहित दस लोग घायल हो गए। संघर्ष में गफ्फार पक्ष की ओर से तौफीक, तोशीन, गफ्फार, रानी, अनवार, गुलफाम, सुसरान, शहनवाज और दूसरे पक्ष से आरिफ व नईम घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी हेमेन्द्र बालियान का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।