फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clash between eunuchs over border dispute in Baghpat and four people injured

Baghpat News : सीमा विवाद को लेकर भिड़े किन्नर, बाजार में दिनदहाड़े चले लाठी-डंडे, चार लोग हुए घायल

Sat, 11 Feb 2023 01:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 01:24 PM IST
सार

Baghpat News : सीमा विवाद को लेकर किन्नर आपस में भिड़ गए। इस दौरान बाजार में दिनदहाड़े दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Clash between eunuchs over border dispute in Baghpat and four people injured
कोतवाली पहुंचे किन्नर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में कस्बे के बाजार में सीमा विवाद को लेकर किन्नर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के दो किन्नर समेत चार घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने पांच-छह किन्नरों को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले किन्नर खुशी ने बताया कि दूसरे पक्ष के किन्नरों के साथ उनका सीमा सीमा बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते शनिवार की सुबह वह अपनी टीम के साथ बधाई के लिए कस्बे के बाजार में घूम रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के 10-12 किन्नर गाड़ियों में वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि बाजार में लाठी-डंडों से हमला कर किन्नर खुशी, मुस्कान व रिजवान और मोनू को घायल कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। वहीं दूसरे पक्ष के किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने पांच-छह किन्नरों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग

सीओ विजय कुमार का कहना है कि एक पक्ष के घायलों का उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed