{"_id":"5e5ab1ef8ebc3ef3ad73dcaa","slug":"citizens-protest-against-energy-corporation-baraut-news-mrt4713718180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के खिलाफ नगरवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के खिलाफ नगरवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम के खिलाफ नगरवासियों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। नगर के भगवान महावीर मार्ग, बिनोली रोड, बावली रोड, गांधी रोड आदि सड़क के किनारे लगे ऊर्जा निगम के पोल जर्जर होकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। लेकिन विभाग कई बार शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहा है। इस बात से नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
नगरवासियों ने बताया कि बिनोली रोड, भगवान महावीर मार्ग बावली रोड आदि जगहों पर लगे विद्युत पोल जर्जर हालत में हैं। जिनके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के आसपास के दुकानदारों ने शनिवार को भगवान महावीर मार्ग पर प्रदर्शन किया। बताया कि ऊर्जा निगम को कई बार इस मामले की शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने नए पोल लगवाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में योगेश कुमार सुनील कुमार महेश शर्मा राजीव गौतम सुरेश जाटव विनोद जाटव मनोज जैन सुरेश जैन उज्जैन उज्जवल गुप्ता मनोज गुप्ता मुकेश शर्मा अमित कुमार सुरेंद्र कुमार लव कुमार नरेश चौधरी पीतम सिंह मुनेश चौधरी शिवकुमार रामपाल पुष्पेंद्र दीपक गुप्ता महावीर जैन सुरेंद्र कुमार सुदेश पाल सहित काफी संख्या में दुकानदार व नगर वासी मौजूद रहे।