{"_id":"62152b88209f890df9396caf","slug":"citizens-of-makhar-village-living-hellish-life-baraut-news-mrt5779594144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरकीय जीवन जी रहे माखर गांव के नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरकीय जीवन जी रहे माखर गांव के नागरिक
विज्ञापन
माखर गांव की बस्ती में भरा पानी।
- फोटो : BARAUT
तालाब ओवरफलो होने के कारण बस्ती में जलभराव की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। माखर गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में जल निकासी न होने से जलभराव और कीचड़ समस्या विकराल हो गई है। इसका कारण तालाब ओवरफ्लो है। इससे बस्ती वासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गंदा पानी घरों में भी घुस जाता है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है। प्रधान से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
बस्ती वासी सुरेश वाल्मीकि का कहना है कि हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। उसके मकान में दरार भी आ गई है। सचिन का कहना है कि गली से जाने के लिए गंदे पानी से होकर ही आना जाना पड़ता है। उनके पैरों में खुजली के साथ साथ फोड़े फुंसी भी निकल आते है। महावीर सिंह और जगवीर सिंह का कहना है कि बस्ती में गंदा पानी जमा होने की सूचना वह कई बार आला अधिकारियों को दे चुके है, लेकिन किसी ने भी अब तक समस्या का समाधान करने की नही सोची।
तालाब ओवरफ्लो हो जाने से बस्ती में जलभराव की समस्या बन जाती है। जलभराव होने पर पंपिंग सेट से पानी निकलवा दिया जाता है। - सुमित्रा देवी, ग्राम प्रधान