{"_id":"639b5778c002464a752b1ee8","slug":"citation-of-dislocations-centers-being-cut-baghpat-news-mrt6178997143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अव्यवस्थाओं का हवाला, कटवाए जा रहे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अव्यवस्थाओं का हवाला, कटवाए जा रहे केंद्र
विज्ञापन
बागपत। परिषद की ओर से जारी की गई प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अव्यवस्थाओं का हवाला देते हुए केंद्र कटवाने की मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्तियों का निस्तारण करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से 20 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर सूची परिषद को भेजी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12 दिसंबर को बोर्ड परीक्षा के लिए 54 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यालय में प्रस्तावित केंद्रों की सूची चस्पा कराकर प्रधानाचार्यों से 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। परीक्षा केंद्रों को लेकर कार्यालय में 30 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इनमें से 15 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों में व्यवस्थाओं की कमी जैसे बाउंड्रीवॉल, गेट और सीसीटीवी कैमरों के अभाव में परीक्षा केंद्र न बनाने की मांग की है।
इनके अलावा अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कक्षों की कमी और मुख्य मार्ग से परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण परीक्षा केंद्र कटवाने की मांग की है। जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण कराया जा रहा है। जिला स्तर से 20 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर सूची परिषद को भेजी जाएगी। जिला स्तर की रिपोर्ट के आधार पर परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कोट...
- कार्यालय में परिषद की ओर से जारी किए गए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची चस्पा कराकर 14 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण कर 20 दिसंबर तक सूची परिषद को भेजी जाएगी। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक