फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Circle rates were not increased this time too

इस बार भी नहीं बढ़ाए गए सर्किल रेट

Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Circle rates were not increased this time too
नोट बंदी के बाद से नहीं बढ़ पाए हैं सर्किल रेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन ने इस बार भी सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की। हालांकि जिले में 2016 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। एसडीएम, तहसीलदारों, उप निबंधक, एडीएम और सहायक महानिरीक्षक निबंधन की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।
डीएम राजकमल यादव ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना महामारी के कारण आर्थिक मंदी, अचल संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निवेशकों की अरुचि व बाजारी मूल्य को ध्यान में रखते हुए राजस्व हित एवं जनहित में वर्तमान वर्ष में एक अक्टूबर 2016 को जारी सर्किल रेट की सूची वाला रेट ही अबकी बार भी लागू रहेगा। यानी अब सर्किल रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जो कृषि भूमि या आवासीय प्लाट क्रय करेंगे।
विज्ञापन

--------------------
कार की टक्कर से मजदूर घायल
संवाद
बागपत। सिसाना गांव में कार की टक्कर लगने से मजदूर घायल हो गया। सिसाना गांव निवासी मुकेश ने बताया कि शाम पांच बजे करीब भाई रामगोपाल रिक्शे से घर की ओर जा रहा था। जैसे ही सिसाना गांव में घर के पास पहुंचा तो बड़ौत रोड की ओर से तेज गति से आ रही एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके से कार चालक को लोगों ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed