फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Choudhary Jayant wrote a letter to the CM after the matter was not disclosed

मामले का खुलासा नहीं होने पर चौधरी जयंत ने सीएम को लिखा पत्र

Wed, 07 Sep 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Choudhary Jayant wrote a letter to the CM after the matter was not disclosed
खेकड़ा। रालोद नगराध्यक्ष को एक वर्ष पूर्व गोली मारने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर चौधरी जयंत सिंह ने सीएम योगी को पत्र लिखकर घटना का खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रालोद के नगर अध्यक्ष खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला के रहने वाले धर्मेंद्र धामा पर 18 जुलाई 2021 को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारी थी। जिससे वह गंभीर घायल हुए था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से आरोपी हमलावरों का सुराग लगाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने घटना का खुलासा ना कर कुछ दिन बाद मुकदमे में एफआर लगा दी थी। एसपी ने एफआर को निरस्त कर पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। कार्यकर्ता दिल्ली जाकर रालोद मुखिया जयंत चौधरी से भी इस संबंध में मिले थे। जयंत चौधरी ने घटना को संज्ञान में लेकर प्रदेश के सीएम को पत्र लिखकर घटना का खुलासा कराने की मांग की है। रालोद कार्यकर्ताओं को अब घटना का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed