फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chote Chaudhary's statue will remain wrapped in polythene

Baghpat News: चौधरी साहब की जयंती पर भी पाॅलिथीन में बंद रहेगी छोटे चौधरी की प्रतिमा

Sat, 21 Dec 2024 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chote Chaudhary's statue will remain wrapped in polythene
बागपत। लोकसभा चुनाव के दौरान रालोद नेताओं ने पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की छपरौली में प्रतिमा अनावरण को लेकर खूब राजनीति की। मगर आठ महीने से अजित सिंह की प्रतिमा पॉलिथीन बांधकर खड़ी की गई है। इस प्रतिमा का अनावरण नहीं हो रहा है। पिता चौधरी चरण की जयंती पर भी छोटे चौधरी की प्रतिमा बाहर निकलती नहीं दिख रही है। छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है और यहां के लोग इस परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की छपरौली कर्मभूमि रही है तो वहां से आज तक चौधरी परिवार व उनकी पार्टी के ही विधायक बने हैं। इसलिए ही लोकसभा चुनाव की रैलियों की शुरूआत 12 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर छपरौली से करने की रालोद ने तैयारी की थी। जहां रैली के दिन ही चौधरी अजित सिंह की 1200 किलो की प्रतिमा का अनावरण होना था।
विज्ञापन

उस समय चौधरी जयंत सिंह इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं को आने के लिए बुलावा दिया गया था। मगर इस बीच ही रालोद का भाजपा से गठबंधन हो गया और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को टाल दिया गया। अब आठ महीने से ज्यादा का समय बीत गया है और छोटी चौधरी कहे जाने वाले अजित सिंह की प्रतिमा अभी तक पॉलिथीन में बंद है।
विज्ञापन

यह माना जा रहा था कि दिसंबर में चौधरी चरण सिंह की जयंती से पहले उनकी प्रतिमा को पॉलिथीन से बाहर निकाल दिया जाएगा। मगर, चौधरी साहब की जयंती पर भी छोटे चौधरी की प्रतिमा पॉलिथीन से नहीं निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed