फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chinese farmers have burnt effigies of administration

किसानों ने चीनी मिल प्रशासन का पुतला फूंका

Mon, 03 Oct 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chinese farmers have burnt effigies of administration
बड़ौत के छछरपुर गांव में मिल प्रशासन का पुतला फूंकते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। विभिन्न समस्याओं को लेकर छछरपुर गांव में रविवार को पंचायत हुई। इसमें बकाया गन्ना भुगतान, बिजली के बिलों को माफ करना और आगामी गन्ना पेराई सत्र के    लिए गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग उठाई। इसमें किसानों ने        मिल प्रशासन का पुतला फूंका। किसानों ने कहा यदि 14 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के सैकड़ों गांव के किसानों की महापंचायत कर उग्र आंदोलन शुरू होगा। 
विज्ञापन


 इस पंचायत की अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की। संचालन ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। इसमें ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण क्षेत्र का किसान परेशान हैं। किसानों के पास न तो खाना खाने के लिए पैसे हैं और न ही परिवार चलाने का खर्च। ऊपर से बिजली विभाग के अफसर किसानों की एफआईआर दर्ज कर कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। जब किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ही नहीं हुआ तो क्योंकि चेकिंग अभियान चलाकर किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन


पंचायत में प्रशासन से बकाया गन्ना भुगतान कराने, किसानों के बिजली के बिल माफ करने और आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए करीबन 450 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान मलकपुर चीनी मिल प्रशासन का पुतला फूंका। पंचायत में प्रशासन को दो सप्ताह का अल्टीमेटम जारी किया। इसमें महिपाल, ओमपाल, कृष्णपाल, हरपाल, राम स्वरूप, वीर सैन, रणवीर, अनिल कुमार एडवोकेट, कालू, शीलू, रमेश, जोनी, बिजे पाल फौजी, ब्रजपाल फौजी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed