फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children will also be given blood protein injection in the district hospital

Baghpat News: जिला अस्पताल में भी बच्चों को लगेगा रक्त प्रोटीन का इंजेक्शन

Sat, 03 Aug 2024 04:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Children will also be given blood protein injection in the district hospital
बागपत। नवजात बच्चों को पीलिया से बचाव के लिए रक्त प्रोटीन (इम्युनोग्लोबुलिन) का इंजेक्शन अब अस्पताल में भी लगाया जा सकेगा। इसके लिए विभाग की शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है। जल्द ही अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएंगे। जिससे नवजात को पीलिया होने पर एंटीबॉडी क्रिया होने से इंजेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल में नवजात बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए 24 घंटे के अंतर्गत टीकाकरण कराया जाता है। पीलिया होने पर त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला हो जाता है। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद प्रोटीन टूट जाने पर बिलीरूबिन नामक पदार्थ रक्त में जमा हो जाता है। नवजात बच्चों को पीलिया होने पर एंटीबॉडी की क्रिया होने पर रक्त प्रोटीन (इम्युनोग्लोबुलिन) इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक इस इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं थी। जिसके बाद एंटीबॉडी क्रिया होने पर नवजात को रेफर करना पड़ता था, मगर अब जल्द ही अस्पताल में भी इंजेक्शन की व्यवस्था हो जाएगी। शासन स्तर से बच्चों को लगने वाला रक्त प्रोटीन का इंजेक्शन भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed