दहशत में बच्चों का स्कूल छुड़वाया
राशिद कालोनी निवासी हाजी फिरोज बसपा के पूर्व लोक सभा प्रभारी है। 14 अप्रैल को दोपहर 12:25 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोनकर्ता ने खुद को रवि खट्टा बताते हुए उनसे आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी कि थी कि रकम नहीं दी तो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।
आरोपी ने उनके बच्चों के नाम और स्कूल का नाम तक बताया था। शुक्रवार को घटना की शिकायत बागपत सीओ कर्मवीर सिंह से की गई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक रंगदारी मांगने वाले सुरागत तक नहीं लगाया है। घटना से पूरा परिवार खौफ में है। दहशत के चलते उन्होंने बच्चों को अपने स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
पूरा परिवार घर में ही रहने को मजबूर हो रहा है। शनिवार को हाजी फिरोज व पार्टी के काफी नेताओं ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से सुरक्षा और केस के खुलासे की मांग की । एएसपी अजीजुल हक ने उन्हें जल्द ही केस का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।