फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children's skills will be tested by learning outcome test

लर्निंग आउटकम परीक्षा से परखी जाएगी बच्चों की दक्षता

Mon, 07 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children's skills will be tested by learning outcome test
लर्निंग आउटकम परीक्षा से परखी जाएगी बच्चों की दक्षता
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक व अर्धवार्षिक परीक्षा के अलावा लर्निंग आउटकम की परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। जिले के सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों को भी इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इससे बच्चों में पढ़ने-लिखने की क्षमता के साथ ही उनके भीतर गुणवत्ता की जांच की होगी। परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित होगी।
सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन के निर्देश के बाद ब्लॉक स्तर पर इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। हर स्कूल के प्रधानाध्यापकों को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षकों की टीम परीक्षा कराएगी। कक्षा-5 से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों की परीक्षा होगी। इसके बाद कमजोर बच्चों को चिह्नित करके उन्हें और बेहतर करने का प्रयास शुरू होगा। यह परीक्षा अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा से भिन्न होगी। बीएसए राजीव रंजन मिश्र का कहना है कि लर्निंग आउटकम परीक्षा कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

क्या है लर्निंग आउटकम
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र (एससीईआरटी) ने लर्निंग आउटकम का प्रयोग शुरू किया है। इसके परीक्षा के माध्यम से बच्चे के मानसिक स्तर, सामान्य ज्ञान और शैक्षिक ज्ञान में क्या सुधार हुआ, इसका आंकलन किया जाएगा। किस कक्षा में शिक्षक बच्चों को किस तरह क्या-क्या पढ़ाएंगे और किस कक्षा में बच्चों को कितना ज्ञान होना चाहिए, यह निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed