फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children's class started on Doordarshan's Swayambha channel

दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर शुरू हुई बच्चों की क्लास

Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Children's class started on Doordarshan's Swayambha channel
दूरदर्शन टीवी चैनल पर शुरू हुई यूपी बोर्ड की क्लास में सोशल डिस्टेंस में भाग लेकर पढाई करते आर्य ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए शुक्रवार से दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। पहले दिन बच्चों को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित व हिंदी साहित्य का शिक्षण कराया गया। पहले दिन लगभग पांच हजार छात्र-छात्राओं ने शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल से शुरू किए गए दो घंटे के शिक्षण कार्य में एक घंटा हाईस्कूल व एक घंटा इंटरमीडिएट के छात्रों को शिक्षण कराया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई क्लास में पहले हाईस्कूल व बाद में इंटरमीडिएट के छात्रों को शिक्षण कराया गया। पहले दिन जिले के पांच हजार से अधिक छात्रों ने टीवी के माध्यम से शिक्षण किया। अगर कोई छात्र शिक्षण ग्रहण करने से वंचित रह जाता है तो उसके लिए शाम चार बजे से छह बजे तक पुन: प्रसारण की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह का कहना है कि दूरदर्शन के माध्यम से विशेषज्ञ बच्चों को शिक्षण करा रहे हैं, इससे बच्चों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं छात्र
बागपत। छात्रा मोनिका, अंशुल, आस्था, मनीष, संजू, ध्रुव, संजीव का कहना था कि दूरदर्शन से उन्हें बारीकी से शिक्षण कराया गया है। शिक्षण के दौरान बताई गई बाती काफी सरल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय तिवारी ने पढ़ाई महादेवी वर्मा की कविता
बागपत। टीवी पर शुक्रवार को पहले दिन डॉ. अजय तिवारी ने बच्चों को महादेवी वर्मा की मधुर-मधुर मेरे दीपक जल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि महादेवी वर्मा की इस कविता का मूल उद्देश्य त्याग, सहशीलता और यातनाओं को सहते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने से है।
इन चैनल पर होता है प्रसारण
डिश टीवी 950
टाटा स्काई 756
एयरटेल 440
विडियोकोन 477
फ्री डिश 128
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed