फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children pledged to save water, creatures and forests

बच्चों ने लिया जल, जीव और जंगल बचाने का संकल्प

Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children pledged to save water, creatures and forests
बागपत के पुलिस लाइन स्थित यमुना किनारे में आयोजित बर्ड फैस्टीवल में भाग लेते सर्वोदय पब्लिक स्क? - फोटो : BAGHPAT
बच्चों ने लिया जल, जीव और जंगल बचाने का संकल्प
विज्ञापन

बागपत। यमुना नदी के किनारे बागपत वन रेंज के निवाड़ा ब्लॉक में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। वन विभाग की टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को देशी और विदेशी पक्षियों की जानकारी दी। जल, जीव और जंगल बचाने का संकल्प बच्चों ने लिया।
बागपत रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को निवाड़ा ब्लॉक में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल और लक्ष्य पब्लिक स्कूल के बच्चों को आमंत्रित किया गया था। मुख्य अतिथि समाजसेवी सूर्यांश यादव ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। प्रकृति में जल, जीव और जंगल को बचाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वन अधिकारी कल्याण सिंह ने कहा कि पर्यावरण नहीं बचेगा तो मनुष्य का जीवन भी खतरे में घिर जाएगा। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को गौरेया, नील कंठ, मुनिया, गोगई, शकरखोरा, बगुला और साइबेरिन पक्षियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed