फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Child's death, dead bodies taken on bike

बच्ची की मौत, बाइक पर लेकर गए शव

Wed, 21 Jun 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Child's death, dead bodies taken on bike
जिला अस्पताल से बाइक पर बच्ची का शव ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के तमाम दावों के बीच जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही ने एक बच्ची की जान ले ली। इस बच्ची की मौत के साथ ही अस्पताल के स्टाफ की संवेदनाएं भी मरती नजर आईं जब परिजन काफी देर तक बच्ची का शव हाथों में लेकर अस्पताल के गेट पर खड़े रहे। लेकिन न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही शव वाहन। परिजन बाद में बाइक पर ही बच्ची का शव लेकर घर पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


 गौरीपुर जवाहर नगर निवासी रेशमा (9) पुत्री इकबाल की मंगलवार सुबह बुखार होने के साथ अचानक हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन काफी देर तक शव को लेकर अस्पताल में ही बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग अस्पताल स्टाफ से की।
विज्ञापन


लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल के गेट पर काफी देर तक एंबुलेंस के आने का इंतजार किया। बाद में परिजन एक बाइक लेकर आए और उस पर शव लेकर गए। परिवार के हर सदस्य की आंखों में आंसू थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उपचार के अभाव में बच्ची की मौत हुई है। परिजनों ने कहा कि एक तरफ तो सूबे के सीएम खुद अस्पताल में चिकित्सीय सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। दूसरी तरफ मरीजों को न तो उचित उपचार मिल रहा और न ही शव ले जाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन।


इतना कुछ हो गया, सीएमएस अनजान ः बच्ची के उपचार में लापरवाही और फिर उसके शव ले जाने में अस्पताल स्टाफ की अनदेखी के बारे में जब सीएमएस डॉक्टर बीएलएस कुशवाहा से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि बच्ची की मौत का मामला उनके संज्ञान में ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed