फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   child lifting matter

बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति पुलिस को सौंपा

Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
child lifting matter
बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

चांदीनगर। बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों के बीच ललियाना गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर ग्रामीणों ने स्कूल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया। वहीं सीओ खेकड़ा ने स्कूल व कालेजों में बैठक कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
बृहस्पतिवार दोपहर ललियाना गांव के एक प्राइवेट स्कूल के पास एक संदिग्घ व्यक्ति खड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने जब उससे खड़ा होने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद व्यक्ति को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार संधू ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर व्यक्ति को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। वह मनोरोगी लग रहा है। वहीं खेकडा सीओ दीलीप सिह ने ढिकौली के एमजीएम इन्टर कालेज, खट्टा प्रहलादपुर के सैठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की अफवाहों पर ध्यान न दे। कहीं बच्चा चोरी की घटना नहीं हुई है। जबकि लोग मनोरोगी व भीख मागने वाले युवकों को निशाना बना रहे है। उन्होंने कहा की अगर कोई अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कहीं कोई सग्धित व्यक्ति दिखाई देता है तो पुलिस को सूचना दे। कानून अपने हाथ में न ले। इसके अलावा उन्होंने थाना चांदीनगर में ग्राम प्रधानों की बैठक ली और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।
विज्ञापन

---------------
अफवाह फैलाई तो रासुका में होगी कार्रवाई
बागपत। जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों को लेकर पुलिस अफसरों ने सख्त रूख अपना लिया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जनपदों के एसपी को बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों पर रासुक लगाने के निर्देश दिए है। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि जनपद में अभी तक बच्चा चोरी की एक भी घटना नहीं हुई। असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे है। यदि अब किसी ने अफवाह फैलाकर किसी बेकसूर की पिटाई कर तो आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। उन्होने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed