फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Child dies of fever in Singoli Taga, 15 people sick

सिंगोली तगा में बुखार से बच्चें की मौत, 15 लोग बीमार

Mon, 06 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Child dies of fever in Singoli Taga, 15 people sick
सिंगोली तगा गांव निवासी मृतक रिहान का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर (बागापत)। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को सिंगोली तगा गांव में बुखार से छह वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। गांव के लगभग 15 लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगवाकर लोगों की जांच कराने व दवाईयां वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंगोली तगा के फरीद ने बताया कि उसका छह वर्षीय पुत्र रिहान पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को अचानक हालात बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में बीमारी बढ़ रही है। गांव की श्यामो, नीलम, शिवा सहित लगभग 15 लोग बुखार व मौसमी बीमारी से पीड़ित है। सरकारी सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को प्राईवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ ताहिर का कहना है कि ग्राम प्रधान से संपर्क कर गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

गांव में जलभराव, गंदगी के ढेर
सुनील, संजय, हारून, अय्यूब, सलीम, आजाद, साजिद व राजकुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलभराव होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। जलभराव व सफाई न होने के कारण गांव में संक्रामक रोग बढ़ रहे है। गांव के लोगों का कहना है कि कई बार जलभराव व गंदगी की समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जलभराव व गंदगी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

सिंगोली तगा गांव में भरा दूषित पानी

सिंगोली तगा गांव में भरा दूषित पानी- फोटो : BAGHPAT

सिंगोली तगा गांव में लगा गंदगी का ढेर

सिंगोली तगा गांव में लगा गंदगी का ढेर- फोटो : BAGHPAT

सिंगोली तगा गांव  निवासी बुखार पीड़ित बच्चा शिवा

सिंगोली तगा गांव निवासी बुखार पीड़ित बच्चा शिवा- फोटो : BAGHPAT

बुखार से पीड़ित सिंगोली तगा गांव निवासी श्यामो देवी

बुखार से पीड़ित सिंगोली तगा गांव निवासी श्यामो देवी- फोटो : BAGHPAT

बुखार से पीड़ित सिंगोली तगा गांव निवासी व्यक्ति

बुखार से पीड़ित सिंगोली तगा गांव निवासी व्यक्ति- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed