फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Child dies due to iron nail in throat

गले में लोहे की कील घुसने से बच्चे की मौत

Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to iron nail in throat
आइसक्रीम को ठेला पीछे हटाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे के गले में आइसक्रीम के ठेले की कील घुस गई। इससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।

सिंघावली अहीर गांव में बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मनोज का पांच वर्षीय पुत्र लव घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आइसक्रीम बेचने आया युवक अपना ठेला पीछे हटाने लगा। ठेले में लगी कील बालक के गले में घुस गई। इससे गंभीर घायल हुए बच्चे को बालैनी स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बच्चे को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आइसक्रीम विक्रेता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में परिजनों ने विक्रेता के खिलाफ कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed