फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will reached in Baghpat today

सीएम का बागपत दौरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं को दिए चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश

Thu, 29 Jul 2021 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

सीएम योगी आज बागपत दौरे पर हैं। कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम योगी ने पार्टी-पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इसके अलावा कोविड से निपटने और पार्टी पदाधिकारियों को इस मिशन में सहयोगी भूमिका निभाए जाने को कहा। साथ ही सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए जाने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will reached in Baghpat today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गुरुवार को 11:00 बजे पुलिस लाइन में उतरा। सीएम योगी यहां से सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, यहां निरीक्षण करने के बाद वह कलक्ट्रेट के लिए निकल गए। कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम योगी ने पार्टी-पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से बैठक लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को दिए चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश
बागपत में मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से बैठक लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के दिशा-निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद की विभिन्न समस्याओं से लेकर आवश्यकताओं के बारे में ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 

उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सामने बागपत में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराने, जेवी कॉलेज बड़ौत को कृषि विवि बनाए जाने, बागपत चीनी मिल की क्षमता वृद्धि की मांग की। अधिकांश मांगों पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति भी जताई। गन्ने के भाव में बढ़ोतरी किये जाने, बकाया गन्ना भुगतान पर भी मुख्यमंत्री से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि मीतली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण दिसंबर माह से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री योजना के तहत लोगों को निशुल्क दिए जाने वाले राशन वितरण पर कहा कि इस बार 5 अगस्त को सभी राशन डीलर के यहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पहुंचकर राशन वितरण करवाया जाएगा। उपभोक्ताओं को अलग से एक बैग में राशन दिया जाएगा, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी होगी।

 

योगी आदित्यनाथ ने सभी को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने के निर्देश दिए और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा। इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक योगेश धामा, कृष्णपाल मलिक, सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।

बागपत अब विकास के मामले में इंद्रप्रस्थ से आगे : योगी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में यहां नहीं आ पाया था। बागपत के प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर में काफी अच्छा काम किया है। बागपत का पहले नाम तो था, लेकिन काम नहीं था। पांच हजार साल पहले बागपत एक सामान्य गांव था। महाभारतकाल में यह उन गांवों में शामिल था, जो पांडवों ने मांगे थे। वर्तमान में बागपत जनपद है। इंद्रप्रस्थ को लेकर महाभारत का युद्ध हुआ था। आज बागपत इंद्रप्रस्थ को मात दे रहा है। पिछले सात सालों में केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी विकास योजना यहां लागू हुई हैं। वह अदभुत हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का प्रयास सराहनीय है। यहां के युवा बहुत मेधावी और मेहनती हैं। वह पहले सड़कों पर प्रैक्टिस तो करते थे, लेकिन उनकी भर्ती नहीं हो पाती थी। 1.37 लाख पुलिस की भर्ती में बागपत के लगभग हर गांव के युवाओं ने सफलता प्राप्त की। कई सरकारी सेवाओं में यहां के पुरूष और महिलाएं हैं। पिछले सात सालों में बागपत में बड़ी संख्या में विकास कार्य हुए हैं। इतने कार्य पिछले 65-70 वर्षों में नहीं हुए थे।

बैठक में इसके अलावा कोविड से निपटने और पार्टी पदाधिकारियों को इस मिशन में सहयोगी भूमिका निभाए जाने को कहा। साथ ही सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये जाने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए अभी भी सावधानी जरूरी है। केंद्र सरकार सभी को मुफ्त वैक्सीन दे रही है। सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। बचाव के नियमों का पालन करें।

मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव का भी कर सकते हैं निरीक्षण  
बताया गया कि सीएम योगी इसके बाद सिसाना गांव में स्कूल के निरीक्षण के लिए भी जा सकते हैं। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव भी जा सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे हैं। 

अस्पताल हो गए चकाचक, हाईवे पर चला सफाई अभियान  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत आगमन की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर बुधवार को बारिश में भी दिन भर दौड़ते रहे। तमाम रिकॉर्ड दुरुस्त करने का काम भी कार्यालयों में चलता रहा। जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और हाईवे पर जलनिकासी में जुटे रहे। एडीजी राजीव सभरवाल और कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने सिसाना पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 

 

मंगलवार रात को मुख्यमंत्री के 29 जुलाई को बागपत आने की सूचना मिली तो अफसरों की नींद उड़ गई। रात में ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी। बुधवार को तेज बारिश में अफसर तैयारियों के लिए दौड़ पड़े। डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह ने अधीनस्थों को तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए।

जिला अस्पताल और सीएचसी सरूरपुर सिसाना का स्कूल चमकाया गया। सिसाना में हाईवे पर भरे पानी की जेसीबी से निकासी कराई गई। जिला अस्पताल में साफ-सफाई की गई। यहां भरा बारिश का पानी भी पंप सेट से निकाला गया। इसके अलावा सरूरपुर सीएचसी में भी सफाई कराई गई। सिसाना प्राइमरी और कंपोजिट विद्यालय में भी दिनभर साफ-सफाई का काम चलता रहा। एडीजी राजीव सभरवाल और कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने सिसाना में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन 
- मुजफ्फरनगर और शामली की ओर से बड़ौत होते हुए सोनीपत जाने वाले भारी वाहन गौरीपुर तिराहे से निवाड़ा चेक पोस्ट होते हुए जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर एवं शामली की ओर से बड़ौत होते हुए जनपद मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ौत से ही अमीनगर सराय होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से मेरठ, सोनीपत, शामली, मुजफ्फरनगर को जाने वाले भारी वाहन बागपत में वंदना चौक से पहले महिला थाना कट, मेरठ बाइपास व अमीनगर सराय होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed