फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chief Minister Akhilesh Yadav on February rally

दो फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली

Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Akhilesh Yadav on February rally
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के नेहरू रोड पर स्थित दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की होने वाली चुनावी रैली को देखकर डीएम और एसपी ने मैदान का निरीक्षण किया और हेलिपैड कहां बनेगा, इसका भी निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड पहुंचे। उन्होंने वहां  दो फरवरी को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष रोजूदीन बड़ौत विधानसभा प्रत्याशी शौकेंद्र तोमर, छपरौली प्रत्याशी मनोज तोमर समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे। सूूत्रों के  अनुसार मुख्यमंत्री का  मंच 12*18 का बनेगा। इस पर जनपद के सपा के तीनों प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष और कुछ अन्य गणमान्य नेता उपस्थित होंगे। उन्होंने हेलीकाप्टर उतारने वाले मैदान का भी अवलोकन किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  उनके साथ एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन


विस चुनाव में उठेगा बिजली का मुद्दा 
बड़ौत।  जनपद बनने के बाद से आज तक यहां पर विकास के नाम पर सिर्फ सियासी खेल ही खेला गया है। जाति के नाम पर लोगों को ठगा गया है। विकास में सबसे महत्वपूर्ण विद्युत व्यवस्था होती है, लेकिन यहां तो शहर से लेकर गांव तक हर कोई बिजली से परेशान हैं। आलम यह है कि जिला मुख्यालय पर ग्रामीण शेडयूल से भी कम बिजली सप्लाई हो रही है। शहरी व्यक्ति हो या फिर गांव का किसान, बिजली न मिलने से इतना परेशान हो गया है कि अब जो प्रत्याशी उनसे वोट मांगने आता है वे उससे बिजली के बारे मेें प्रश्नों के अंबार लगा देते हैं। वहीं प्रत्याशी की लिस्ट मेें बिजली का मुद्दा शामिल ही नहीं है। ऐसे मेें मुद्दा प्रत्याशियों को झटका दे सकता है। बिजली की समस्या इतनी गहरा गई है कि नलकूप तक ठप हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed