फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chhatron ne kiya vikas bhawan mein hungama

छात्रों का विकास भवन में हंगामा 

Sat, 20 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत। स्कालरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से क्षुब्ध आरएस ऑफ एजूकेशन बामनौली के बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने विकास भवन में हंगामा किया। समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

शुक्रवार को आरएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन बामनौली के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं विकास भवन पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी की।

आरोप लगाया कि कॉलेज की ओर से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिला है। कई बार दफ्तर के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। साइट पर भी नो बजट लिखा आ रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि केंद्र से ओबीसी के लिए कम बजट जारी होता है, जिस कारण छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। सभी छात्रों को विभाग में दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है, जैसे ही बजट मिलेगा उनके खाते में ट्रांसफर करा दिया जाएगा। मोहित, मनोज, साक्षी, प्रशांत, दीपक, प्रेरणा, मोहित शर्मा, निशा, पूजा कश्यप, अरुण, निशा सहित काफी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed