फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chhaprauli MLA knows the condition of Kovid hospitals

छपरौली विधायक ने जाना कोविड अस्पतालों का हाल

Sun, 02 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chhaprauli MLA knows the condition of Kovid hospitals
बागपत । छपरौली विधायक सहेंद्र सिह ने रविवार को सीएमओ डॉ. आरके टंडन से फोन पर जिले के कोविड अस्पतालों के बारे में जानकारी ली। उन्होनें खेकड़ा और सरुरपुर के कोविड अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था के बारे में जाना। उन्होंने सीएमओ को लोगों को सही उपचार दिलाने के लिए सभी सीएचसी पर भी स्टॉफ की 24 घंटे व्यवस्था कराने के लिए कहा। वार्ता के दौरान उन्होनें सीएमओ को पूर्ण सहयोग करने व सरुरपुर कोविड अस्पताल में फर्श पर मृत पड़े मरीजों के वीडियों वायरल की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि वह महामारी में स्वास्थ्य विभाग और जिले की जनता के साथ है। उन्होंने मरीजों का उपचार करने के लिए अन्य सीएचसी जैसे टीकरी, छपरौली और बिनौली सीएचसी से स्टॉफ की व्यवस्था कराने के लिए कहा। उन्होने कहा कि साहिबाबाद और सोनीपत में ऑकसीजन के वार्ता चल रही है। उन्होने वायरल और टायफायड के मरीजों की उपचार भी गंभीरता से करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महामारी का दौर चल रहा है, ऐसे में जनता का भरोसा कायम करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरुरत है। उन्होंने छोटी से छोटी बीमारी का गंभीरता से उपचार करने के लिए कहा, ताकि लोगों का स्वास्थ्य विभाग पर भरोसा कायम रहे। उन्होंने बडौत, छपरौली , बिनौली सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को एक्टिव करने और लोगों को समय पर सही उपचार की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed