फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chhaprauli Bridge connecting UP-Haryana will open in November

नवंबर में खुलेगा यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाले छपरौली पुल

Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chhaprauli Bridge connecting UP-Haryana will open in November
छपरौली में यमुना नदी पर बन रहे पुल की जानकारी लेते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
नवंबर में खुलेगा यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाले छपरौली पुल
विज्ञापन

सांसद ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों से ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
छपरौली। यमुना नदी पर बनाए जा रहे यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाले छपरौली पुल का निर्माण नवंबर महीने तक पूरा होगा। इसके बाद दोनों राज्यों के किसानों के लिए इसे खोला जाएगा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पुल का निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए हैं।

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बुधवार को यमुना नदी पर बनाए जा रहे यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। पुल का निर्माण मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य बीच में रोक दिया गया था। सांसद ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, लापरवाही नहीं बरती जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी अजीत सिंह और जेई ने उन्हें बताया कि नवंबर माह तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान छपरौली नगर पंचायत चेयरमैन संजीव खोखर, एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ, प्रवीण रठौड़ा, धर्मेंद्र ठेकेदार, देवेंद्र खोखर, प्रदीप कुमार दुहूण, राजकुमार सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र कुमार, जगबीर सिंह, नीरज शर्मा, ओम दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोनों राज्यों के किसानों को होगा लाभ
पुल निर्माण के बाद दोनों राज्यों के किसानों को लाभ मिलेगा। यूपी के किसानों की पहुंच हरियाणा की सब्जी मंडियों तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed