फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chhaprauli block chief K Jeth firing, video viral

छपरौली ब्लॉक प्रमुख के जेठ ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Wed, 05 Aug 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chhaprauli block chief K Jeth firing, video viral
छपरौली में वायरल हुई विडियों में फायरिंग करता आरोपी - फोटो : BAGHPAT
छपरौली ब्लॉक प्रमुख के जेठ ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

भतीजे की शादी में छत पर चढ़कर की थी फायरिंग, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। छपरौली ब्लॉक प्रमुख अंशु देवी के जेठ का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह राइफल से फायरिंग करते दिख रहे हैं। शिकायत लखनऊ तक पहुंची तो पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि राइफल अवैध है या लाइसेंसी।

क्षेत्र के गांव हलालपुर में जून माह में भतीजे सुनित की शादी समारोह में ब्लॉक प्रमुख के जेठ योगेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह ने राइफल से हर्ष फायरिंग की थी। सोमवार रात हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल विडियो में योगेंद्र सिंह राइफल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से एक व्यक्ति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी से शिकायत कर दी, तो स्थानीय पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि योगेंद्र सिंह देहरादून में अधिवक्ता हैं। उनके खिलाफ थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी जुटाई जा रही है कि जिस राइफल से हर्ष फायरिंग की गई है, वह लाइसेंसी है या अवैध। अगर लाइसेंसी है तो इसका लाइसेंस कहां से और किसके नाम से जारी हुआ। यह भी जांच की जा रही है कि हर्ष फायरिंग की लोकेशन क्या रही थी और कौन-कौन उस वक्त वहां मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed